श्री राधे अब तो कृपा करो मेरे सिर अब तो हाथ धरो

श्री राधे अब तो कृपा करो मेरे सिर अब तो हाथ धरो

Saturday, January 15, 2011

संकट हरैगी, करैगी भली वृषभानु की लली......

संकट हरैगी, करैगी भली वृषभानु की लली.......
तेरे संकट हरैगी करैगी भली वृषभानु की लली.......

बरसानेवारी तू मेरी सहाय....दीन दुखिन कूं निज दरस करायै
मोकू भी जानो तुम दीन-दुखी......वृषभानु की लली.......
...संकट हरैगी करैगी भली वृषभानु की लली.......

कृष्ण पियारी सुन मेरी पुकार......जग सौं छुड़ाए मोहे चरनन में डार
तेरे महलन के कोने रहूँ मैं पड़ी........वृषभानु की लली.......
संकट हरैगी करैगी भली वृषभानु की लली..........

बरसाने धाम जन्म तुम लियौ.....गहवर वन भीतर बिहार कियौ
तिहारी प्यारी लागै मोहे रंगीली गली.......वृषभानु की लली.......
संकट हरैगी करैगी भली वृषभानु की लली..........

नीलाम्बर पहने हरिदास दुलारी......गल हार हीरन कौ बैंदी भी प्यारी
तेरी नथली लागै हमें प्यारी बड़ी......वृषभानु की लली.......
संकट हरैगी करैगी भली वृषभानु की लली..........

त्रिभुवन पति तूने बस में किये...जहाँ पग धरो श्याम तहं नैना धरे
अरी मुक्ति हूँ तेरे चरण में पड़ी.....वृषभानु की लली.......
संकट हरैगी करैगी भली वृषभानु की लली.......

राधा श्री राधा श्री राधा कहे.....कोटि जग बाधा कूं पल में हरे
दुष्टन के दल में मचे खलबलि...... वृषभानु की लली.......
संकट हरैगी करैगी भली वृषभानु की लली.......

संकट हरैगी, करैगी भली वृषभानु की लली.......
तेरे संकट हरैगी करैगी भली वृषभानु की लली.......

सर्वेश्वरी लाडली श्री प्यारी जू की जय
श्री राधे !!!!!!!!!!!

Thursday, January 6, 2011

श्रीराधा सर्वेश्वरी जयति


राधा रानी हमारी सरकार फिकर हमें काहे की
हित अधम उधारन देह धरे बिन कारन दीनन नेह करे
जब ऐसी हमारी सरकार फिकर हमें काहे की.....
राधा रानी हमारी सरकार फिकर हमें काहे की.......

टेर निज जन कृन्दन सुनी पावे
तजि श्यामहु निज जन पे आवे
जब ऐसी सरल सुकुमार फिकर हमें काहे की.......
राधा रानी हमारी सरकार फिकर हमें काहे की.......

भ्रकुटी तकत ब्रह्मा नित जाकी
ताकि चरण शरण में आई
जब ऐसी हमारी रखवार फिकर हमें काहे की.......
राधा रानी हमारी सरकार फिकर हमें काहे की........

जो तू आवे मम स्वामिनी आगे
तोहे पुतरिन सम आगे राखे
जब ऐसी कृपालु रिझवार फिकर हमें काहे की.......
राधा रानी हमारी सरकार फिकर हमें काहे की........

सर्वेश्वरी लाडली श्री प्यारी जू की जय
श्री राधे !!!!!!!!!!!!!

श्री श्रीराधिकायै नमः

वन्दुंह वीणा वादिनी धर गणपति कौ ध्यान
महाशक्ति राधा सहित श्री कृष्ण करैं कल्याण